Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए 07.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकरोड़ा निवासी साकिब उर्फ बुड्डा पुत्र राव इस्तयाक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 07.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर भगवानपुर कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामदगी 07.02 ग्राम अवैध स्मैक। पुलिस टीम अ0उ0नि0प्रदीप चौहान एवं कांस्टेबल उवैदउल्लाह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp