Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 28/29 जुलाई 2026 की रात थाना सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चेतक पुलिस टीम ने दवा चौक स्थित टैप इंडिया कंपनी के पास झोपड़ियों के निकट दो संदिग्ध युवकों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रितिक कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी ग्राम धारूपुरा शिवाला कला जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद थाना सिडकुल तथा मयंक कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद दोनों अवैध चाकुओं को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बरामदगी: दो अवैध चाकू। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संजय तोमर कांस्टेबल रिपपेंद्र कैन्तुरा कांस्टेबल मनीष कुमार एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp