Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुल्तानपुर क्षेत्र से एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल ट्रामाडोल एचसीएल एवं एसिटामिनोफेन युक्त 100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 21 वर्षीय मुन्तियाज उर्फ छोटा निवासी सुल्तानपुर अंसारी कोठी के पास कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी:डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल ट्रामाडोल एचसीएल एवं एसिटामिनोफेन युक्त 100 नशीले कैप्सूल। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी आरक्षी सतपाल राणा एवं आरक्षी नरेश नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp