प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड जखोली की सिलगढ़ और बांगर पट्टियों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई गांवों में आवासीय भवनों गौशालाओं और कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि बरसिर-बधाणी मोटर मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से क्षतिग्रस्त और बाधित हो गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने जनप्रतिनिधियों तथा राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। बताया गया कि मंगलवार रात ग्राम पंचायत पौंठी के ह्यूना तोक में भारी बारिश के कारण करीब दस परिवारों के घरों में भारी मात्रा में मलबा घुस गया, जिससे मकानों को गंभीर क्षति पहुंची। पौंठी गांव में भी लगातार बारिश के चलते बरसिर-बधाणी मोटर मार्ग पर पौंठगाड़ मुन्याघर गांव के ऊपर तथा खलियाण बांगर के पास गदेरे के उफान से सड़क को भारी नुकसान हुआ। मार्ग से बहकर आया मलबा लोगों के घरों गौशालाओं और कृषि भूमि में घुस गया जिससे व्यापक तबाही हुई। धारकुड़ी बांगर में भी उफनाए गदेरे ने धान के खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बांगर पट्टी के लिस्वाल्टा गांव में भूस्खलन होने से कई आवासीय भवनों पर खतरा मंडराने लगा है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पौंठी ह्यूना मुन्याघर खलियाण लिस्वाल्टा जखवाड़ी सण तथा धारकुड़ी बांगर सहित विभिन्न प्रभावित गांवों का दौरा किया। उनके साथ राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। प्रदीप थपलियाल ने शासन और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को बिना विलंब मुआवजा उपलब्ध कराया जाए ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राहत और मुआवजा नहीं दिया गया तो स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दौरे के दौरान जिला पंचायत सदस्य घ्यालू लाल क्षेत्र पंचायत सदस्य जयेन्द्र सिंह रावत प्रधान प्रतिनिधि रमेश कण्डारी तेज सिंह रावत क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जयदीप पंवार प्रधान स्नेहलता आजाद पंवार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम सिंह रावत सुखवीर सिंह जाखी विजय सिंह रावत प्रदीप रावत विजयदीप रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love