Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित संत सम्मान कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रुद्रनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी महाराज को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण और संत समाज के योगदान पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और सम्मानित करने के उद्देश्य से संत-महात्माओं का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा उनकी प्रेरणा से सेवा संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती मिलती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और उत्तराखंड की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp