प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल जिले में चंबा से लगभग तीन किलोमीटर आगे ऋषिकेश की ओर भूस्खलन होने के कारण मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भूस्खलन के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। मौके पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और संबंधित विभागों की सहायता से मलबा हटाकर सड़क को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सभी नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। टिहरी पुलिस ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मार्ग खुलने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
Spread the love