Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। लंबगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग पीड़िता की माता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता की माता की शिकायत पर लंबगांव थाने में भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर 28 जुलाई 2026 को नामजद आरोपी दिवाकर डिमरी निवासी ग्राम देवल थाना लंबगांव जनपद टिहरी गढ़वाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp