Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग की नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने कहा कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ पारदर्शी तथा जनोन्मुख बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समय की पाबंदी अनुशासन तथा कार्य के प्रति समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और बेहतर समन्वय के माध्यम से जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके। स्वागत समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी सीएमएसडी फार्मेसी अधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप सिंह रावत जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp