प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस परिवार के लिए गर्व का अवसर रहा जब उपनिरीक्षक श्वेता भट्ट को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि यह पदोन्नति श्वेता भट्ट की कर्तव्यनिष्ठा समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी प्रतिबद्धता ईमानदारी और दक्षता के साथ करते हुए जनसेवा के उच्च मानकों को और सशक्त बनाएंगी। पदोन्नति के अवसर पर टिहरी पुलिस परिवार ने भी निरीक्षक श्वेता भट्ट को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह अपने अनुभव और कार्यकुशलता से आगे भी पुलिस विभाग की गरिमा और जनविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
