प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। थाना थराली पुलिस ने घर से लापता महिला को त्वरित कार्रवाई करते हुए देहरादून से सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना थराली में सूचना दी कि उनकी पत्नी 11 जुलाई 2026 की सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई हैं। सूचना के आधार पर थाना थराली में गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच चौकी प्रभारी नारायणबगड़ उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती को सौंपी गई। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम ने लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की लोगों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन का गहन विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद महिला से नियमानुसार पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए अपनी इच्छा से परिजनों के साथ रहने की बात कही। महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती के नेतृत्व में थाना थराली पुलिस शामिल रही।
Spread the love