Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा जब वर्तमान में सीपीयू रुड़की में तैनात हरीश अधिकारी को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अपराध निशा यादव ने उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने निरीक्षक हरीश अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी कार्यकुशलता नेतृत्व क्षमता और समर्पित सेवाओं से आगे भी हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाते रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति किसी भी अधिकारी की मेहनत ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान होती है। निरीक्षक हरीश अधिकारी ने अपनी सेवाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्यशैली और जिम्मेदारी का परिचय दिया है जिसके आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है। हरिद्वार पुलिस परिवार ने भी निरीक्षक हरीश अधिकारी को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp