प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी पर शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 90 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को सुमननगर तिराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 90 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी भारापुर मौरी बहादराबाद तथा मुकेश जोशी निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी को भी कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार आरक्षी महेन्द्र तोमर और आरक्षी जयदेव सिंह शामिल रहे।
Spread the love