प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने कोतवाली कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी रहमान वर्ष 2020 से उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामला दर्ज होने के बाद ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। इसी क्रम में 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने रहमतपुर गांव में दबिश देकर आरोपी अब्दुल रहमान निवासी इमलीखेड़ा कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल और मुख्य आरक्षी माजिद खान शामिल रहे।
Spread the love