Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग पर संचालित लंगरों और भंडारों का लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद टिहरी के बागबाट गाजणा आमसेरा नागणी फकोट सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित कांवड़ सेवा लंगरों एवं भंडारों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी भंडारा संचालकों को श्रद्धालुओं को स्वच्छ ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि किसी भी स्थिति में कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थों का उपयोग न किया जाए। विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण के दौरान मिठाई सब्जी आटा दाल चावल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के करीब 20 नमूने एकत्रित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) प्रमोद रावत ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों एवं संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त प्रमोद रावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान तथा सहायक श्रीचंद कुमाई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp