Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दूसरे दिन हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 14 लाख 55 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 25 लाख 10 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा यातायात स्वास्थ्य स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp