प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए टिहरी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को चंबा टनल के समीप सड़क दुर्घटना में घायल दो कांवड़ियों को पुलिस ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार गंगोत्री से कांवड़ जल लेकर जा रहे दो श्रद्धालु चंबा टनल के पास मोटरसाइकिल फिसलने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-15 में तैनात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा भेजा जहां उनका उपचार जारी है। टिहरी पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं आपातकालीन सेवाएं तत्काल सहायता के लिए लगातार उपलब्ध हैं।
Spread the love