प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में 30 जुलाई को कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगसू पुल के समीप चौरास क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय सिंह (46 वर्ष) के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली कीर्तिनगर में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। टिहरी पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में अवैध शराब मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल नरेश राजवंशी एवं कांस्टेबल प्रवेश पालिवाल शामिल रहे।
Spread the love