प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चार दशक से अधिक समय तक कानून व्यवस्था जनसेवा और पुलिस सहयोग की जिम्मेदारी निभाने वाले होमगार्ड जवान मगन लाल को सेवानिवृत्ति पर चमोली पुलिस ने सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। 42 वर्षों की निष्कलंक अनुशासित और समर्पित सेवा के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। होमगार्ड जवान मगन लाल निवासी केवर तल्ला नारायणबगड़ ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने चारधाम यात्रा यातायात प्रबंधन आपदा राहत कार्यों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर उत्तराखंड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी सेवाओं को पुलिस अधिकारियों और साथियों ने अनुकरणीय बताया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में पुलिस के सहयोगी होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना थराली में अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान मगन लाल के सम्मान में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके 42 वर्षों की ईमानदार अनुशासित और समर्पित सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान साथियों ने उनके साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। वर्षों तक एक परिवार की तरह साथ कार्य करने वाले सहयोगियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जिससे समारोह का माहौल भावुक हो गया। चमोली पुलिस ने कहा कि यह विदाई केवल सेवा समाप्ति का अवसर नहीं बल्कि चार दशकों से अधिक समय तक निभाए गए कर्तव्य त्याग और समर्पण को सम्मान देने का क्षण है। पुलिस परिवार ने मगन लाल के उत्कृष्ट योगदान को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया चौकी प्रभारी देवेन्द्र भारती थाना स्टाफ तथा मगन लाल के परिजन समारोह में उपस्थित रहे।
Spread the love