प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई संवेदनशीलता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए महज 12 घंटे के भीतर गुमशुदा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उसकी कार्यशैली की सराहना की। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को थाना छाम क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय बालिका सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन विद्यालय से वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना छाम में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छाम पुलिस ने तत्काल अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने विद्यालय से आने-जाने वाले मार्गों बस अड्डों टैक्सी स्टैंडों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। इसके साथ ही तकनीकी सर्विलांस का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न जनपदों और थाना क्षेत्रों से लगातार समन्वय स्थापित किया गया। लगातार दिन-रात किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया। रात्रि करीब दो बजे पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने थाना छाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई संवेदनशील कार्यशैली और अथक प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। टिहरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे के व्यवहार में अचानक परिवर्तन दिखाई दे या वह बिना बताए घर से चला जाए तो समय गंवाए बिना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर बच्चे को सुरक्षित खोजा जा सके। पुलिस टीम संबंधित थाना छाम पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियान चलाकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
Spread the love