Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस लगातार यात्रा मार्गों पर विशेष अभियान चला रही है। क्षेत्राधिकारी कोटद्वार एवं जोन प्रभारी लक्ष्मणझूला अस्मिता ममगाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जानकी पुल बाघखाला तिराहा बैराज बायपास तिराहा तथा नीलकंठ पैदल मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। साथ ही रेहड़ी ठेली और अस्थायी दुकान संचालकों का सत्यापन कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों रेहड़ी और ठेली संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए यह सुनिश्चित किया कि पैदल और वाहन मार्गों पर किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी निर्बाध रूप से जारी रहे। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर संचालित रेहड़ी ठेली और अन्य अस्थायी दुकानों का सत्यापन अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि करते हुए उनके आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों का सत्यापन किया ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमें लगातार यात्रा मार्गों पर मुस्तैदी से डटी हुई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी के साथ आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp