Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।(सू.वि.)। सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में आयोजित बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 144 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान 48 लोगों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) एवं 48 लोगों की मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा आठ मरीजों के एक्स-रे, 25 लाभार्थियों की विभिन्न लैब जांच तथा 17 किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 39 महिलाओं की स्तन कैंसर तथा 48 लाभार्थियों की मुख कैंसर स्क्रीनिंग की गई। वहीं पांच लोगों की टीबी जांच भी की गई। इसके साथ ही 33 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी तथा छह लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि 2 अगस्त को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर) में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अमिता फिजिशियन डॉ. कुलदीप राणा डेंटल सर्जन डॉ.अनुराग सक्सैना एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन सिंह रावत ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp