प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित विभागों की सड़क निर्माण एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित सड़क निर्माण अनुरक्षण पुनर्निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कें जनपद के विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सड़कों पर मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य चल रहे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए जिससे आमजन एवं यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जेसीबी मशीनरी एवं अन्य आवश्यक संसाधन पहले से तैनात रखे जाएं ताकि सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को कम से कम समय में यातायात के लिए सुचारु किया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। साथ ही जल निकासी व्यवस्था क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों पैराफिट एवं अन्य आवश्यक संरचनाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए जिससे स्थानीय लोगों में विश्वास कायम हो। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। नियमित निगरानी समयबद्ध कार्य निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण निर्माण से ही जनपद में बेहतर सड़क संपर्क एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग संजीव सैनी ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई योगेश कोटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love