प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 20 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान पांच ग्रामीण मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए जिनका देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं 14 लोगों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। जनपद में अगला निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर 5 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून की विशेषज्ञ टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। जांच में मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए पांच मरीजों को निःशुल्क शल्य चिकित्सा के लिए विवेकानंद नेत्रालय भेजा जाएगा। उन्हें नेत्रालय की टीम स्वयं देहरादून लेकर जाएगी जहां उनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अगस्त माह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में छह और निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगला शिविर 5 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में आयोजित होगा। उन्होंने जनमानस से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि शिविरों से संबंधित जानकारी अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता से प्राप्त की जा सकती है। शिविर में विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून के नेत्र विशेषज्ञ डॉ.नितिन रावत दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल तथा सहायक पीयूष और अनिल कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
Spread the love