प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विकासखंड जौनपुर के ग्राम सैंजी का भ्रमण कर कृषि विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे कॉर्न विलेज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर स्वीट कॉर्न की फसल का निरीक्षण किया तथा किसानों से खेती के अनुभव उत्पादन और फसल की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि ग्राम सैंजी सहित आसपास के आठ अन्य गांवों में खरीफ सीजन के लिए किसानों को स्वीट कॉर्न हाइब्रिड मक्का तथा राजमा और बीन्स के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों की मांग के अनुरूप स्वीट कॉर्न की उन्नत प्रजाति के बीज तथा आवश्यक कृषि दवाइयां भी वितरित की गई हैं। इसके साथ ही न्याय पंचायत कृषि अधिकारी समय-समय पर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं ताकि उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में वृद्धि हो सके। ग्राम प्रधान कुसुम रावत ने बताया कि योजना की शुरुआत से ही कृषि विभाग द्वारा किसानों के साथ लगातार गोष्ठियां आयोजित कर उन्हें योजना की जानकारी दी गई। किसानों से उनकी आवश्यकता के अनुसार बीज की मांग एकत्र की गई और उसी के अनुरूप बीज एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई जिससे ग्रामीणों में स्वीट कॉर्न की खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों के खेतों में तैयार स्वीट कॉर्न की फसल का निरीक्षण करते हुए किसानों और कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने खेतों में उत्पादित स्वीट कॉर्न का स्वाद मुख्य विकास अधिकारी तथा उपस्थित अधिकारियों को भी चखाया। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से खेतों की घेरबाड़ कराने तथा किसान समूह को मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर संसाधनों के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है। भ्रमण के दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत जौनपुर सीता पंवार मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार खंड विकास अधिकारी जौनपुर अर्जुन कृषि एवं ग्राम विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों सहित ग्रामीण कृषक एवं महिलाएं उपस्थित रहे।
Spread the love