प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन में मुख्यमंत्री महिला समेकित सतत् आजीविका योजना एवं उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनकी पात्रता तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रस्तावकों से उनके प्रस्तावों प्रस्तावित गतिविधियों वित्तीय आवश्यकताओं तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावों को अधिक व्यवहारिक प्रभावी और सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना के अंतर्गत पांच तथा मुख्यमंत्री महिला समेकित सतत् आजीविका योजना के अंतर्गत दो कुल सात प्रस्ताव समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति के सदस्यों ने सभी प्रस्तावों का गहन परीक्षण करते हुए उन्हें शासन के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप परखा। परीक्षण में पात्र पाए गए प्रस्तावों को अग्रिम कार्रवाई एवं स्वीकृति के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशालय को भेजने का निर्णय लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र प्रस्तावों से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी के प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक बिजेंद्र सिंह सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love