प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर रविवार देर शाम सीसीआर स्थित मेला भवन पहुंचे। उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद सीसीआर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों व्यवस्थाओं और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों से उनके ड्यूटी प्वाइंट की व्यवस्थाओं सामने आ रही चुनौतियों पुलिस बल की कार्यप्रणाली तथा शिवभक्त कांवड़ियों के व्यवहार और रुझान के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं में जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय रहते कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाने वाले चार पुलिसकर्मियों तथा एक ट्रैफिक वालंटियर को 'मैन ऑफ द डे' सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस विभाग का सम्मान बढ़ाते हैं बल्कि आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ड्यूटी और अधिक चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन टीम भावना बेहतर समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने पर हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि "दरिया गहरा भी है और फांट भी चौड़ी लेकिन यदि हर चप्पू पूरी शिद्दत से चले तो नाव का पार निकलना तय है।" उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से इसी भावना के साथ कांवड़ मेले को सुरक्षित व्यवस्थित और सफल बनाने में जुटे रहने का आह्वान किया।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर रविवार देर शाम सीसीआर स्थित मेला भवन पहुंचे। उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद सीसीआर भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों व्यवस्थाओं और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों से उनके ड्यूटी प्वाइंट की व्यवस्थाओं सामने आ रही चुनौतियों पुलिस बल की कार्यप्रणाली तथा शिवभक्त कांवड़ियों के व्यवहार और रुझान के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं में जहां सुधार की आवश्यकता महसूस हुई वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय रहते कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाने वाले चार पुलिसकर्मियों तथा एक ट्रैफिक वालंटियर को ‘मैन ऑफ द डे’ सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल पुलिस विभाग का सम्मान बढ़ाते हैं बल्कि आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ड्यूटी और अधिक चुनौतीपूर्ण होगी लेकिन टीम भावना बेहतर समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने पर हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि “दरिया गहरा भी है और फांट भी चौड़ी लेकिन यदि हर चप्पू पूरी शिद्दत से चले तो नाव का पार निकलना तय है।” उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से इसी भावना के साथ कांवड़ मेले को सुरक्षित व्यवस्थित और सफल बनाने में जुटे रहने का आह्वान किया।