प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गैरसैंण–फरकंडे सड़क मार्ग पर गिरे विशाल पेड़ों से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ऐसी स्थिति में जेसीबी मशीन का इंतजार करने के बजाय प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरौला स्वयं राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से कुल्हाड़ी से पेड़ों को काटकर करीब एक घंटे की मेहनत के बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करा दिया। जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के कारण गैरसैंण–फरकंडे मार्ग पर तीन बड़े पेड़ गिर गए थे जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर कई वाहन और यात्री फंस गए तथा आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उस समय जेसीबी मशीन किसी अन्य स्थान पर बंद मार्ग खोलने के कार्य में लगी हुई थी और तत्काल मौके पर पहुंच पाना संभव नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बिना देर किए थाना गैरसैंण से कुल्हाड़ी मंगवाई और स्वयं स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर गिरे तीनों विशाल पेड़ों को काटने और हटाने के कार्य में जुट गए। पुलिस टीम और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से लगातार करीब एक घंटे तक राहत कार्य चलाया गया जिसके बाद सड़क पूरी तरह यातायात के लिए खोल दी गई। मार्ग खुलने के बाद दोनों ओर फंसे वाहनों और यात्रियों ने राहत की सांस ली तथा सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने विपरीत परिस्थितियों में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए स्वयं राहत कार्य में जुटने तथा पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय रहते मार्ग खुलने से बड़ी परेशानी टल गई और आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज सिरौला एवं थाना गैरसैंण पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
Spread the love