प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बद्रीनाथ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट और हंगामा कर माहौल खराब कर रहे दो पक्षों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार बद्रीनाथ क्षेत्र में नेपाली मूल के दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद से आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही बद्रीनाथ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने शांति भंग करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love