प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मैस का औचक निरीक्षण कर भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण भोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मैस में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता पोषण स्तर और भोजन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कांवड़ मेले में चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रहे सभी पुलिसकर्मियों को न्यूनतम मूल्य पर ताजा पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए ताकि वे पूरी ऊर्जा उत्साह और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने मैस प्रभारी को निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा समय पर सभी पुलिसकर्मियों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में कानून व्यवस्था यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य और मनोबल बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए उन्हें बेहतर भोजन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मैस में उपलब्ध व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे कांवड़ मेले के दौरान भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए ताकि ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को बेहतर सुविधाएं लगातार मिलती रहें।
Spread the love