प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 में आस्था का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के चौथे दिन रविवार को हरिद्वार से 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्ज की गई। बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी और अन्य घाटों से गंगाजल भरकर अपनी धार्मिक यात्रा आगे बढ़ाई। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा यातायात स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल चिकित्सा प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का लगातार संचालन किया जा रहा है। विभिन्न विभागों की टीमें चौबीसों घंटे मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुगम बनाए रखने के लिए प्रमुख स्नान घाटों कांवड़ मार्गों पार्किंग स्थलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य नगर निगम और अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। जिला प्रशासन ने शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित कांवड़ मार्गों का ही उपयोग करें यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा में अपना सहयोग दें। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बावजूद प्रशासन यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगातार सतर्क और सक्रिय बना हुआ है।
Spread the love