प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति का करीब 60 हजार रुपये नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की बैग स्वामी ने सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस और होटल संचालक का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति देहरादून जा रहा था। इस दौरान उसका बैग तड़ियाल होटल तीनधारा में छूट गया। बैग में लगभग 60 हजार रुपये नकद एटीएम कार्ड आधार कार्ड वाहन की आरसी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बैग खोने की जानकारी मिलते ही कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए होटल संचालक के सहयोग से खोजबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग उसके वास्तविक स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बैग में रखी पूरी नकदी और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर बैग स्वामी ने राहत की सांस ली। बैग स्वामी ने कोतवाली देवप्रयाग पुलिस की तत्परता ईमानदारी और सेवा भावना की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस तथा होटल संचालक का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उन्हें बड़ी आर्थिक और मानसिक परेशानी से राहत मिली।
Spread the love