प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में रविवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 79 खाद्य नमूनों की जांच की गई जिनमें से 9 नमूने अधोमानक पाए गए। इन्हें संबंधित प्रतिष्ठानों से जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में बैरागी कैंप क्षेत्र तथा ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम तक कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिठाई खाद्य तेल डेयरी उत्पाद पेय पदार्थ पैकेज्ड पेयजल तैयार भोजन सहित विभिन्न खाद्य सामग्री की जांच की गई। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से उपयुक्त खाद्य विश्लेषणशाला उत्तराखंड के बीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। इसके अलावा खाने योग्य तेल की गुणवत्ता खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वच्छता मानकों की भी जांच की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा एवं योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में बैरागी कैंप क्षेत्र के 22 तथा ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगभग 31 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दूध के दो, मसालों के दो तथा खाद्य तेल का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरे अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में रुड़की नहर कांवड़ पटरी क्षेत्र में 30 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को रेट लिस्ट और खाद्य पंजीकरण संख्या प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। बिना लेबल वाली सॉस की छह बोतलें मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा मिठाई के दो गुलाबजामुन के दो तथा खाद्य तेल का एक नमूना प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने चंडी देवी मंदिर से गैण्डीखाता तथा रघुनाथ मॉल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक स्थित अस्थायी एवं स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 26 प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा चार खाद्य नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए लिए गए। लेबलिंग और पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पर तीन विनिर्माण इकाइयों को नोटिस भी जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love