प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से पवित्र गंगाजल लेने पहुंच रहे शिवभक्त उत्तराखंड सरकार और हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस वर्ष कांवड़ यात्रा को अधिक सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं जिससे यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और आरामदायक बनी है। दिल्ली से कांवड़ यात्रा पर पहुंची श्रद्धालु संतोष पांचाल ने बताया कि वह दूसरी बार हरिद्वार आई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आए शिवभक्त मोनू ने कहा कि इस बार कांवड़ियों के लिए अलग से यात्रा मार्ग बनाया गया है जिससे यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर बिजली पेयजल शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सराहना की। दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे संजय कुमार ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा पेयजल शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है और उन्होंने मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। हरियाणा के सोनीपत जिले के गुहाना क्षेत्र से पहुंचे शिवभक्त दीपक ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ियों के लिए अलग कांवड़ पटरी मार्ग विकसित किया है जहां पेयजल शौचालय भंडारे और रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है तथा इसके लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। शिवभक्तों ने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्वच्छता पेयजल चिकित्सा सेवाएं यातायात प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय दिखाई दे रहा है। इससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी करने में सहायता मिल रही है। श्रद्धालुओं की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं को विशेष प्राथमिकता दी है। हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस भी यात्रा को सुरक्षित व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शिवभक्तों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए सभी कांवड़ियों से अनुशासन बनाए रखने स्वच्छता का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
Spread the love