प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित सुव्यवस्थित और सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बैरागी कैंप पार्किंग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरागी कैंप पार्किंग स्थल पर आने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने पेयजल बिजली चिकित्सा सुविधा शौचालय प्रकाश व्यवस्था साफ-सफाई तथा पार्किंग सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह सुचारु और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थल पर वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित बनाए रखने यातायात बाधित न होने देने तथा आवश्यक बैरिकेडिंग संकेतक बोर्ड और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पेयजल के लिए लगाए गए स्टैंड पोस्ट से निकलने वाले पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए ताकि जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रोन कैमरों के माध्यम से पार्किंग स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी यातायात बिपेंदर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love