प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं भी दी गईं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की सभी टीमें पूरी निष्ठा समर्पण और सेवाभाव के साथ लगातार कार्य कर रही हैं ताकि किसी भी शिवभक्त को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित वातावरण के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए यात्रा मार्ग पर पेयजल चिकित्सा स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने शिवभक्तों से यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस बल लगातार मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल चिकित्सा स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शंकराचार्य चौक पर हुए इस आत्मीय स्वागत से शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए स्वागत सेवा भावना तथा बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Spread the love