Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में विकासखंड जाखणीधार के गेंवली देवल स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं महिला स्वयं सहायता समूहों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मंदिर परिसर में फलदार छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 200 कागजी नींबू 100 माल्टा सहित कई औषधीय एवं उपयोगी पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वृक्षारोपण से अधिक पुण्य और पवित्र कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष गीता धामी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पूरे प्रदेश में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं तथा बरसात के बाद टिहरी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे फलदार और उपयोगी पौधों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी सहायक हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को उसकी भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय फल उत्पादन क्षमता के अनुरूप विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी जिससे स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित हो सकें। सेवा संकल्प फाउंडेशन के प्रतिनिधि पवन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष गीता धामी का संकल्प है कि अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए। कार्यक्रम में प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल ग्राम प्रधान गेंवली दीपा देवी ग्राम प्रधान नवाकोट रामदयाल रतूड़ी ग्राम प्रधान कोटी कर्ण सिंह बीडीसी सदस्य शीशपाल पंवार वीर सिंह त्रिलोक सिंह मंजू देवी रणजीत भंडारी राहुल सेमवाल मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह मंडल महामंत्री राजेंद्र थपलियाल शिव शक्ति महिला समूह गौरा शक्ति स्वयं सहायता समूह वीर देवता स्वयं सहायता समूह राम-सीता स्वयं सहायता समूह राधा-श्याम स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp