Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा सुशासन और समर्पण संकल्प के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन 178 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। तीन दिनों तक चले इस शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विभिन्न रोगों की जांच कराकर विशेषज्ञों से उपचार संबंधी सलाह प्राप्त की। शिविर के दौरान हड्डी रोग नेत्र रोग नाक-कान-गला फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की। इसके अलावा निःशुल्क एक्स-रे प्रयोगशाला जांच गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच टीबी स्क्रीनिंग तथा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अंतिम दिन आयोजित स्वास्थ्य जांच में 18 लोगों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें उच्च रक्तचाप मधुमेह और मुख कैंसर की जांच शामिल रही। इसके अलावा 12 मरीजों की टीबी जांच 76 प्रयोगशाला जांच 45 एक्स-रे 17 नेत्र रोगियों की जांच तथा 21 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अलीशा सचदेवा डॉ.मयंक चौहान डॉ.रूपा डॉ.गौरव शर्मा एएनएम नीलम नेगी नीति डोभाल ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp