प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे मंदिर परिसर के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और यमकेश्वर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। जिलाधिकारी के निर्देशन में पर्यटन विभाग के माध्यम से इस परियोजना का क्रियान्वयन गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा आवश्यक विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएंगे जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूरा कराया जाएगा। इसके लिए कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जाएगी ताकि परियोजना समय पर पूरी हो और निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके। परियोजना पूरी होने के बाद महाबगढ़ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे यमकेश्वर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा स्थानीय व्यवसायों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल मंदिर की भव्यता बढ़ेगी बल्कि धार्मिक पर्यटन के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
Spread the love