प्रदीप कुमार
श्रीनगर। सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने रविवार सुबह अष्टाबकरा महादेव मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद संस्था के सदस्यों ने उत्साह और सेवा भावना के साथ अभियान को सफल बनाया। संस्था के सदस्य सुबह करीब छह बजे अष्टाबकरा महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से भी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर धार्मिक स्थल समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि भागीरथी कला संगम समय-समय पर ऐसे जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है तथा भविष्य में भी स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। मौसम खराब होने के कारण इस बार अभियान में सदस्यों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही लेकिन उपस्थित सदस्यों का उत्साह और सेवा भाव पहले की तरह बना रहा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक दीनबंधु सिंह चौहान रघुवीर सिंह रावत हरेंद्र सिंह तोमर राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love