प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 में शिवभक्तों की आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है। कांवड़ यात्रा के पांचवें दिन सोमवार को 32 लाख 25 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 10 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी और अन्य घाटों से गंगाजल भरकर अपनी कांवड़ यात्रा आगे बढ़ाई। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का लगातार निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा यातायात प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा सुरक्षित सुव्यवस्थित और स्वच्छ कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।
Spread the love