प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुए जनपदभर में 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 12 नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। अभियान के दौरान सात अधोमानक नमूने मौके पर ही नष्ट कराए गए जबकि एक पेयजल निर्माता कंपनी को लेबलिंग नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की गठित टीमों द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र कांवड़ पटरी मार्ग ढाबों होटलों रेस्टोरेंटों अस्थायी खाद्य स्टॉलों तथा शिवभक्तों के लिए संचालित भंडारों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ खाद्य कारोबारियों और श्रद्धालुओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के निर्देशन में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की टीम ने आर्य नगर ज्वालापुर स्थित एक डेयरी की शिकायत पर खुले पनीर और खुले दूध के दो नमूने लिए। इसके अलावा रोड़ी बेलवाला पार्किंग क्षेत्र में सचल खाद्य विश्लेषणशाला वाहन के माध्यम से ढाबों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों से मसाले डेयरी उत्पाद तेल नमक चाय और चीनी सहित 64 नमूनों की मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान सात नमूने अधोमानक पाए गए जिन्हें जब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। वहीं दो ढाबों से खुली हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के नमूने भी प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने खाद्य लाइसेंस एवं मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए। दूसरी टीम ने बहादराबाद हाईवे आत्मलपुर बोगला धनौरी और कलियर क्षेत्र में ढाबों जूस एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैक्ड खाद्य पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट की जांच की गई जिसमें कहीं भी एक्सपायरी उत्पाद नहीं मिले। टीम ने कोल्ड ड्रिंक पान मसाला नूडल्स चावल और समोसे के नमूने जांच के लिए एकत्र किए तथा लेबलिंग नियमों का पालन न करने पर एक पेयजल निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया। तीसरी टीम ने रुड़की एवं भगवानपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षित पेय पदार्थों की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पंजीकरण मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान दुग्ध एवं अन्य पेय पदार्थों के तीन नमूने भी जांच के लिए लिए गए। अभियान के तहत खुले हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर पान मसाला कोल्ड ड्रिंक्स चावल नूडल्स खुले पनीर और दूध सहित कुल 12 नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Spread the love