प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला चिकित्सालय बौराड़ी नई टिहरी की ओर से सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्य मंत्री चारू कोठारी एवं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। शिविर में 800 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सर्जन ऑर्थोपेडिक सर्जन नेत्र रोग विशेषज्ञ कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ मनोरोग विशेषज्ञ दंत रोग विशेषज्ञ फिजीशियन बाल रोग विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट एवं पैथोलॉजिस्ट सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग एवं आवश्यक परीक्षण किए। मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया तथा जरूरत के अनुसार जांच एवं उपचार की सुविधा भी दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना तथा गंभीर एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना रहा। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित राय डॉ.रोबी जोशी डॉ.यश मोहन सोनी डॉ. मिथुन विश्वास डॉ.नितेश डॉ.जफीर डॉ.रुच्चा डॉ.नीरज डॉ.प्रियंका डॉ.वरुण रावत सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love