प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आशु तोमर ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 और 2 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में आशु ने जूनियर वर्ग में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 642.5 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में आशु तोमर ने अपनी मजबूत क्षमता और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्क्वाट में 250 किलोग्राम बेंच प्रेस में 130 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 262.5 किलोग्राम वजन उठाया। तीनों स्पर्धाओं में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर कुल 642.5 किलोग्राम वजन दर्ज हुआ जिसके साथ उन्होंने जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आशु की इस उपलब्धि से श्रीनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आशु ने अपनी मेहनत लगन और नियमित अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर आशु तोमर ने न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, बल्कि युवाओं के लिए भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रस्तुत की है। उनका लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करना है।
Spread the love