Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के अस्थि रोग एवं कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञ भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने बताया कि विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में जांच के दौरान आठ लोग उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 13 लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देने के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि शिविर में पांच लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग 13 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा सात गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इसके अलावा 85 लोगों को माहवारी स्वच्छता पोषण स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर परामर्श दिया गया। शिविर में 22 लोगों के एक्स-रे तथा 73 लोगों की विभिन्न लैब जांचें भी की गईं। इसके साथ ही सात ग्रामीणों की आभा आईडी बनाई गई जबकि दो लोगों के आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए। शिविर में फिजीशियन डॉ.विकास बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.हेमा असवाल डॉ.आशा दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित फार्मेसिस्ट प्रदीप शाह डीईओ हेमंत नौटियाल बीएलए सुधीर शुक्ला एक्स-रे तकनीशियन नितिन राणा लैब तकनीशियन अनूप रावत डेंटल हाइजीनिस्ट शैलेंद्र बर्तवाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *