त्वरित समाधान दल के अंतर्गत राजस्व ग्राम भिलाड़ी में आयोजित हुई ग्रामीण बैठक
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य सरकार की सरकार जनता के द्वार-त्वरित समाधान दल योजना के अंतर्गत आज विकास खण्ड पोखड़ा के राजस्व ग्राम भिलाड़ी,ग्राम पंचायत जजेडी में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य कृषि अधिकारी,पौड़ी गढ़वाल द्वारा की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि,मनरेगा,कृषि यंत्रीकरण,उद्यान मिशन,पशुपालन योजनाओं आदि का भौतिक सत्यापन भी किया गया।मुख्य कृषि अधिकारी ने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है,उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर लाभान्वित किया जाए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी,पंचायत प्रतिनिधि,ग्राम विकास अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Spread the love