प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सोमवार से सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अभियान 31 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। जनपद की विधानसभा क्षेत्र घनसाली नरेंद्रनगर टिहरी और धनोल्टी में सोमवार से सुनवाई कार्य प्रारंभ हो गया है जबकि देवप्रयाग और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संबंधित विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मतदाताओं से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर उनके आवेदन स्वीकार करेंगे। इसके साथ ही दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित अद्यतन और पारदर्शी बनाना है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें ताकि मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन समय पर किया जा सके। जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1 लाख 4 हजार 390 विसंगति वाले मतदाता तथा 13 हजार 111 अनमैप मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 1 लाख 17 हजार 501 संभावित नोटिस संबंधित मतदाताओं को जारी किए गए हैं। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार घनसाली विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार 94 देवप्रयाग में 19 हजार 131 नरेंद्रनगर में 20 हजार 758 प्रतापनगर में 16 हजार 22 टिहरी में 19 हजार 256 तथा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में 21 हजार 240 संभावित नोटिस जारी कर सुनवाई की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन मामलों की सुनवाई के लिए पूरे जनपद में कुल 72 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नामित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान सभी दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा जिससे मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाई जा सके।
Spread the love