प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व आर्गन डोनेशन डे के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सोमवार को अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने हरी झंडी दिखाकर किया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं नेत्र रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को अंगदान के महत्व से अवगत कराया तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। रैली के उपरांत एमबीबीएस छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अंगदान के महत्व मानव जीवन में इसकी उपयोगिता और मृत्यु के बाद भी कई लोगों को नया जीवन देने की प्रेरणा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक व्यक्ति का लिया गया यह संकल्प कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और युवाओं की भागीदारी इस दिशा में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए. एन.पांडेय ने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं बल्कि मानवता के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने भी छात्रों को अंगदान से संबंधित कानूनी प्रावधानों नैतिक पहलुओं एवं इसके सामाजिक महत्व की जानकारी दी तथा सभी से अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ.विनिता रावत डॉ.दीपा हटवाल डॉ.धनंजय डोभाल डॉ.सुभाष डॉ.मोहित डॉ.जानकी बर्तवाल डॉ.सुरेंद्र सिंह डॉ.लक्ष्मण यादव चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र चौहान एस.के.भट्ट सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love