प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य स्वच्छता और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में महिला हितैषी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला मुख्यालय स्थित बस अड्डे पर बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित अमृत कक्ष (फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बस अड्डे का व्यापक निरीक्षण कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अमृत कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा इसका उपयोग कर रही एक महिला से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने एक नन्हीं बच्ची को खिलौना भेंट कर उसका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि धात्री माताओं और शिशुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस कक्ष में महिलाएं यात्रा के दौरान सुरक्षित स्वच्छ निजी और सम्मानजनक वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी। उन्होंने इसे सार्वजनिक स्थलों पर मातृत्व के सम्मान और महिला-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि बस अड्डे पर महिलाओं एवं किशोरियों की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी संचालित की जा रही है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट और विकास भवन में भी पिछले दो माह से ऐसी मशीनों का संचालन किया जा रहा है जिससे महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस अड्डे के शौचालयों का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली जबकि कुछ शौचालयों में पेयजल और नलों की व्यवस्था अधूरी पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित संस्था सुलभ इंटरनेशनल के प्रति नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने सभी शौचालयों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार टोंटियां लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित संस्था के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शौचालय परिसर में विभिन्न सामग्रियों का रख-रखाव भी अव्यवस्थित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार कैबिनेट स्थापित कर सभी सामग्रियों को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश दिए ताकि परिसर की स्वच्छता और रख-रखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जा सके। बस अड्डा परिसर में कई कुर्सियां क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने पर जिलाधिकारी ने सभी टूटी एवं अनुपयोगी कुर्सियों को तत्काल बदलने तथा यात्रियों के लिए पर्याप्त गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर की दीवारों पर अनधिकृत बैनर और पोस्टर नहीं लगाए जाने तथा बस अड्डे की स्वच्छ और आकर्षक छवि बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है इसलिए यहां उपलब्ध सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता की और यात्रियों के अनुकूल होनी चाहिए। उन्होंने बस अड्डे के समग्र सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रस्ताव में भवन का रंग-रोगन फ्लोरिंग आधुनिक एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था परिसर का सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य शामिल करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा स्वास्थ्य और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जिला प्रशासन सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ सुरक्षित सुव्यवस्थित और महिला-अनुकूल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां आती हैं। अमृत कक्ष और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन के संचालन से उन्हें यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एआरटीओ एन.के.ओझा मंगल सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र टम्टा नरेंद्र टम्टा अरविंद रावत सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Spread the love