बार एसोसिएशन श्रीनगर ने प्रख्यात पर्यावरण विद् चंडी प्रसाद भट्ट की धर्मपत्नी देवेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने प्रख्यात पर्यावरण विद् पद्म भूषण से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट की धर्मपत्नी देवेश्वरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष परमेश जोशी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,पूर्व सहसचिव प्रदीप मैठाणी,पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी,पूर्व सचिव विकास पंत,सुरेंद्र सिंह रौथाण,बलवीर सिंह रौतेला,ओमप्रकाश मैठाणी,नितेश भारती,सुनीता भंडारी,राजेश जैन,विवेक जोशी आदि शामिल थे।
