प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को विकासखंड सभागार ऊखीमठ में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। तहसील दिवस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत दैड़ा के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि दैड़ा-मस्तूरा में आकाश कामिनी नदी की ओर से विद्यालय जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। ग्राम बुरुवा के प्रधान मदन सिंह ने गांव की पेयजल लाइनों के एकीकरण की मांग की। वहीं डुंगर-सेमाला की प्रधान मीनाक्षी देवी ने उरेडा विभाग के माध्यम से गांव में सोलर लाइटें स्थापित कराने का अनुरोध किया। नगर पंचायत ऊखीमठ की सभासद सरला रावत ने मस्तोली तोक में गदेरे की ओर से हो रहे कटाव को रोकने तथा मकानों की सुरक्षा के लिए चेकडैम निर्माण की आवश्यकता बताई। उषाड़ा के ग्रामीणों ने राजकीय जूनियर हाई स्कूल उषाड़ा में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। हर्षवर्द्धन सेमवाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय उथिंड की क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को शीघ्र दुरुस्त कराने का अनुरोध किया जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य सांकरी उमेश चंद्र ने गुप्तकाशी में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। तहसील दिवस में नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ श्रीमती कुब्जा धर्मवाण उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा जिला उद्यान अधिकारी आर पी जसौला जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love